हमले की योजना बनाने के आरोप में 9 संदिग्ध गिरफ्तार

क्राइम न्यूज दिल्ली देश मुख्य समाचार राज्य

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआएस) से प्रभावित होकर देश के विभिन्न हिस्सों में हमले की योजना बना रहे नौ संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए हैं। यह गिरफ्तारी औरंगाबाद, ठाणे के मुंब्रा से की गई है। गिरफ्तार युवकों में एक नाबालिग की उम्र 17 साल है।
एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अलग-अलग टीमों ने पिछले दो दिन में इन्हें पकड़ा। इन संदिग्धों ने आईएस से प्रभावित होकर एक आतंकी समूह उम्मत-ए-मुहम्मदिया बना लिया था। इनके संपर्क आईएसआईएस से थे। पता चला कि इनका सरगना भारत से बाहर रहता है, जिससे ये संपर्क में थे। इनकी योजना विभिन्न स्थानों पर हमले करने की थे।
एटीएस अधिकारियों ने सटीक सूचना मिलने के बाद पिछले कई दिनों से इन संदिग्धों के पीछे अपनी टीम लगा दी थी। जब, सारी बातें पुख्ता हो गईं, तब रात व सुबह के वक्त इन्हें गिरफ्तार किया गया। ये अपने मंसूबों में सफल होते, उसके पहले ही इन्हें धरदबोचा गया। यह सभी हमले करने के लिए विस्फोटक सामग्री जुटा रहे थे। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद की कैसर कॉलोनी, राहत कॉलोनी और दमडी महल और ठाणे में मुंब्रा शहर के अमृत नगर, कौसा, मोती बाग और अलमास कॉलोनी में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के गिरफ्तारियां की गईं।
सूत्रों के अनुसार इन युवाओं की योजना बड़े कार्यक्रमों के भोजन एवं पेय सामग्रियों में जहर मिलाकर अधिक से अधिक लोगों को जान से मारने की थी। औरंगाबाद से गिरफ्तार संदिग्धों की उम्र 20 से 25 वर्ष, एक की उम्र 35 है। वहीं मुंबई के समीप मुंब्रा व ठाणे से गिरफ्तार पांच अन्य संदिग्धों की उम्र 20 के आसपास व एक नाबालिग की उम्र मात्र 17 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *