सोनभद्र में 55 वर्षीय अधेड़ के कूल्हे का हुआ सफल प्रत्यारोपण

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
मेडिकल साइंस अब इस मुकाम तक पहुंच गई है कि शरीर के किसी भी अंग के खराब होने पर उसे प्रत्यारोपित किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही मामला राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित लाइफ केयर हास्पिटल में देखने को देखने को मिला। लाइफ केयर हास्पिटल के डा. पीके प्रजापति व उनकी टीम ने 55 वर्षीय अधेड़ के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया, जिससे वह आज अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने लगे हैं।
लाइफ केयर अस्पताल के डा. पीके प्रजापति ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के गोतौली गांव निवासी राजेन्द्र 55 वर्ष पिछले एक सप्ताह पूर्व उनके पास आए। राजेन्द्र के साथ आए परिवार के लोगों ने बताया कि उनका दो वर्ष पूर्व कूल्हे का आपरेशन कराया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पिछले छह माह से वे बिस्तर पर हैं, जिसके कारण वे शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो गए हैं। यही नहीं आपरेशन की तरफ का एक पैर भी लगभग आठ सेन्टीमीटर छोटा हो गया है। डा. प्रजापति ने बताया कि राजेन्द्र की जांच के बाद उनके शरीर में खून की कमी पाई गई। इसके बाद चार बोतल खून चढ़ाकर उनके कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण के बाद वे अपने दोनों पैरों पर खडे़ होकर चलने लगे हैं। डा. प्रजापति ने बताया कि राजेन्द्र के कूल्हे के प्रत्यारोपण में यूएस कंपनी का टाइटेनियम का गोला लगाया गया है, जो लगभग 30 वर्ष तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस सफल आपरेशन में उनकी टीम ने भी पूरा योगदान दिया। उन्होंने बताया कि उनके यहां कूल्हे और घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *