श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 3000 मछुआरों को खदेड़ा

अंतरराष्ट्रीय

रामेश्वरम। एजेंसी

श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के करीब 3,000 मछुआरों को खदेड़ दिया और 30 नौकाओं के जालों को काट डाला। मछुआरा संगठन के एक नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष एस अमृत ने बताया कि बुधवार रात में मछुआरे इस शहर से 570 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गए थे। जब वे कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे, उसी समय श्रीलंकाई नौसेना के जवान चार नावों में सवार होकर आए और 30 नौकाओं के जालों को काट दिया और मछुआरों को खदेड़ दिया। मछुआरे खाली हाथ समुद्र तट पर लौटने को विवश हो गए। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने पर थोंडी के नौ मछुआरों को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *