सोनभद्र : महिलाओं को दो हजार रुपए व 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी सपा

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
सपा सरकार में खुब विकास कार्य हुये, जनहित की योजनाओं का लाभ हकदारों को मिला, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में जनहित की योजनाएं प्रभावित हुई है। पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने मंगलवार बिजौली में आयोजित संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सिंचाई व्यवस्था के लिए जो कुछ किया सपा सरकार ने ही किया है। मगर वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के चलते सिचाई परियोजनाए प्रभावित है। यही नहीं सपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हाई मास्क लाइट, सड़के एवं बिजली सुधार के लिए विद्युत सब स्टेशन,जर्जर तारों के बदलने के साथ ही अन्य कार्य भी युद्ध स्तर पर किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा जारी समाजवादी पेंशन को वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर महिलाओं के साथ अन्याय किया है किंतु सपा सरकार बनते ही यह पेंशन फिर चालू हो जाएगी और पात्र महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार रूपये उनके खाते में भेजा जाएगा। पूर्व सदर विधायक ने यह भी वादा किया कि सपा सरकार बनी तो तीन सौ यूनिट मुफ्त में बिजली दी जाएगी, कन्या विद्याधन, हाई स्कूल एवं इण्टर पास विद्यार्थियों को पहले जैसी ही सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जितना काम सपा सरकार ने किया है उतना काम भाजपा सरकार नहीं किया। यह सभी मुद्दे पर फेल है। इसकी घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ होते हैं, इनके बल पर ही संगठन मजबूत होता है और हर काम सफल होता है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं और गांव-गांव, घर-घर जाकर सपा सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपलब्धियों को बताएं। इस मौके पर कृपाशंकर चौहान, अभिषेक भारती, सुरेश भारती, ओम प्रकाश मौर्या,, बच्चन बियार, विद्यासागर मौर्य, विनोद पासवान, जयश्री प्रसाद गिरी, रेखा देवी, उमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *