सोनभद्र: खुशहाली के लिए बनायें सपा सरकार : अविनाश कुशवाहा

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
सपा सरकार में समाज के सभी वर्गों खुशहाल थे किसी को परेशान नहीं होना पड़ता था कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हकदार को मिलता था किंतु वर्तमान भाजपा सरकार में सभी परेशान हैं। उक्त बातें पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने बुधवार को अईलकर में आयोजित बूथ स्तरीय संवाद समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार इस क्षेत्र के लिए विकास की गंगा बहाने का काम किया है। बिजली पेयजल शिक्षा चिकित्सा सड़क सिंचाई सहित अन्य विकास कार्य किया जिसका फायदा जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब ऊब चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने के मूड में है। जनता को यह पूर्ण विश्वास है कि समाज के सभी वर्गों का कल्याण सिर्फ सपा सरकार में ही है पूर्व सदर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। यह काम नहीं केवल प्रचार करना चाहती है। भाजपा सरकार की नियत तो यह है कि यह गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में अभी तक धरातल पर कोई कार्य नहीं किया, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। जबकि सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव की ही देन हैं कि यहां फोर लेन सड़क पर वाहनें फर्राटा भर रहे है। इसके अलावा तमाम सम्पर्क मार्गो का निर्माण कराकर मुख्य मार्गो से जोड़ने का काम किया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि अच्छे दिन आने का समना दिखाने वाली भाजपा अपने वायदे से पूरी तरह भटक चुकी है। मंहगाई इतनी रमप पर पहुंच गयी है कि सभी परेशान है। किसान बेहाल है इनके उपज की दुर्दशा हो रही है। बेरोजगार रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटक रहे है। महिलाओ की हालत तो किसी से छिपी नहीं है। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा नौकरी नहीं मिलने से निराश है। जबकि इन सभी के चेहेरे पर सपा सरकार में प्रसन्नता झलकती थी। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं का अहवान करते हुए कहा कि सभी आगामी विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने तथा सपा की फिर सरकार बनाने के लिए जी जान से लग जायें। क्योकि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीड़ होते हैं। इनके ही बल पर संगठन मजबूत होता है और कार्य को सफलता मिलती है। इसमें सबसे महत्वपूर्व सहयोग मतदाता होते है। ऐसे में कार्यकर्ता गाॅव-गाॅव घर-घर पहुच पार्टी की नीतियों और सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन को बताने का काम करें। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मानीक चन्द्र कनौजिया, पूर्व प्रधान सुबेदार मौर्या, आबताब अंसारी, धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान राजेन्द्र गौड़, अयोध्या मौर्या, पूर्व प्रधान नन्दलाल मौर्या, राजा राम विश्वकर्मा, अवधेश कुमार पटेल, धीरज मोदनवाल, नागेन्द्र चैहान, कृपाशंकर चैहान, सईद कुरैशी, राजेश पटेल समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *