वन कर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहा तस्कर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में सोमवार की रात वन विभाग के कर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे तश्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग ने गिरफ्तार तश्कर के आस से एक बोलेरो व तश्करी कर ले जाया जा रहा लकड़ी का बोता भी बरामद कर लिया है।
सोनभद्र वन विभाग के गुरमा रेंजर चन्द्र प्रकाश तिवारी की टीम ने बीती रात्रि ग्राम कन्हौरा से लकड़ी की तस्करी कर रहे एक तस्कर को दबोचा है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक तस्कर मौके से फरार हो गया इस दौरान वन कर्मी व तस्करों के बीच फायरिंग भी हुई। वन दरोगा सतीश कुमार दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात अपने हमराहियों संग क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम कन्हौरा सेंचुरी क्षेत्र गुरमा से एक बोलेरो वाहन आता दिखाई दिया।आशंका वश जब बोलेरो वाहन को रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस दौरान गुरमा रेंजर चन्द्र प्रकाश तिवारी भी चोपन के तरफ कन्हौरा जा पहुंचे। वन विभाग की टीम ने दोनो तरफ से घेराबंदी कर प्रतिबंधित लकड़ी समेत बोलेरो व एक तस्कर को पकड़ लिया जबकि दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने पकड़ी गई बोलेरो से प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की है। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम राधेश्याम पुत्र बचाऊ निवासी कमरिया थाना रायपुर बताया। वही टीम ने बोलेरो वाहन को गुरमा रेंज परिसर में खड़ा कराकर जब्त कर दिया। वही बन दरोंगा एसके दीक्षित ने बताया कि बोलेरो पर प्रतिबंधित लकड़ी प्रसिद्ध का बोटा लदा हुआ था। 4 राउंड फायरिंग वन विभाग द्वारा किया गया जबकि 2 राउंड फायरिंग तस्करों द्वारा की गई। पकड़ने वाली टीम में वन्यजीव रक्षक राम कैलाश आर्य, वन दरोगा अजय प्रकाश, वन रक्षक अनिल कुमार सिंह, वन्यजीव रक्षक रामदास, वन दरोगा फराज नदीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *