शिल्पा शेट्ठी का पति पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार

क्राइम न्यूज देश मुख्य समाचार राज्य

नई दिल्ली। टीएलआई

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा को पोर्न फिल्मों के कथित निर्माण एवं प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने सोमवार रात यह जानकारी दी। राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्म उद्योग में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस के खुलासे के बाद अभी किसी फिल्मी कलाकार ने कोई टिप्पणी नहीं की है। शिल्पा शेट्ठी ने इसे एक साजिश करार दिया है।
फिल्म नगरी में अभिनेताओं से लेकर निर्माताओं तक आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन मामला तब संगीन हो जाता है जब इस तरह के मामले सामने आते हैं। इससे पहले भी कई फिल्मी कलाकर पोर्न फिल्म में काम करने और बनाने के मामले में फंस चुके हैँ। इस बार नया नाम सामने आया है शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा का। नगराले के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को फरवरी 2021 में पोर्न फिल्मों के निर्माण और स्मार्टफोन ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मुख्य साजिशकर्ता बनकर उभरे। उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्म उद्योग में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इस मामले में अभी शिल्पा शेट्टी की ओर से भी कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार शिल्पा ने इसे एक साजिश करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *