देहरादून में शाह की हुंकार, राम जन्म भूमि पर ही बनेगा मंदिर

अल्मोड़ा इलाहाबाद उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल दिल्ली देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार लखनऊ हरिद्वार

देहरादून अनीता रावत

देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिशक्ति सम्मेलन का उदघाटन किया। शनिवार को परेड ग्राउंड में पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और अन्य मंत्रियों के साथ विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा इसमें कोई दोराय नहीं है कि भाजपा आम चुनाव में पांचों सीट में विजयी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के हर राज्यों में विकास को प्रगति मिली है और इसी का नतीजा है कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सम्मेलन के सांसदए विधायक सहित प्रदेश के हर जिलों से कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुरक्षा : युवक ने दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को भेद एक युवक कार्यक्रम स्थल पर बने सुरक्षा घेरे तक पहुंच गया। उसने न केवल वहां नारेबाजी की, बल्कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर विरोध किया। इससे सुरक्षा कर्मी और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। युवक पौड़ी का रहना वाला है और खुद को मानवाधिकार संगठन का कार्यकर्ता बता रहा है। उधर, पुलिस ने शाह को काले झंडे दिखाने के प्रयास में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां से निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। परेड ग्राउंड में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, सांसद आदि मौजूद हैं। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड के पास एस्ले हॉल चौक पर एकत्रित होकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के बीच पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *