उत्तराखंड में स्कूल संचालक बच्चियों से करता था घिनौना कांड

उत्तराखंड लाइव देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
उत्तराखंड के देहरादून में में एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल संचालक के घिनौने करतूत का खुलासा हुआ है। सबसे पहले रविवार को एक महिला ने अपनी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप संचालक पर लगाया था। शनिवार को एक और महिला ने संचालक पर अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में भी संचालक के कई करतूत सामने आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म में गिरफ्तार बोर्डिंग स्कूल संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और बच्ची से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि रविवार को एक महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दो बेटियां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती हैं। संचालक उनकी 12 साल की बड़ी बेटी के साथ पिछले एक महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला की छोटी बेटी ने आरोपी को दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। रविवार को जब महिला अपनी बच्चियों से मिलने बोर्डिंग स्कूल पहुंची तो उन्होंने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी 13 साल की बेटी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई करती थी। आरोप है कि इस दौरान संचालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि डर के मारे वह अपनी बेटी को चुपचाप घर ले आई। जब देहरादून की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ 12 साल की बेटी से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई तो वह भी हिम्मत करके शिकायत दर्ज कराने आगे आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जनार्दन बिंजोला और उसकी सहयोगी अपर्णा के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *