सविता सिंह नेपाली समेत दो हजार ने ली जदयू की सदस्यता

पटना बिहार लाइव राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

सविता सिंह नेपाली समेत 2000 लोगों को पटना में जदयू की सदस्यता ली। वहीं रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुन्ने खान के साथ रालोसपा के कई पदाधिकारीयों ने जदयू का दामन थामा। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष कलीम रिजवी एवं प्रदेश महासचिव परवेज आलम भी शामिल हैं। सभी को जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सदस्यता दिलाई।

मिली जानकारी के अनुसार पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के साथ ही भगवान सिंह कुशवाहा, संजय सिंह गांधी और नवीन कुमार आर्य ने दल में आए सभी नेताओं व नेत्रियों का स्वागत किया। जदयू में आने वाली सविता सिंह नेपाली भाजपा पश्चिम चंपारण की पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। वहीं, डॉ. स्मिता शर्मा लोकतांत्रिक लोकहित पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष थीं। उधर, नालंदा के युवा जदयू के महासचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा मोहम्मद शागीर, पवन कुमार, राजकिशोर, प्रताप भी अपने समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *