तो भोजपुर में सोमवार से खुलेंगे सैलून, बक्सर, रोहतास में और सख्ती

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। अर्पणा पांडेय

लॉकडाउन के तीसरे चरण में बिहार के 23 जिलों को कुछ राहत मिलेगी। ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इन जिलों में तय नियम के अनुसार सैलून भी खुल जाएंगे। इसके अलावा प्रतिबंधों में कुछ और ढील दी जाएगी। वहीं रेड जोन में आने वाले पांच जिलों में और सख्ती होने की उम्मीद है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा तैयार सूची में बिहार के 5 जिले रेड , 20 ऑरेंज और 13 ग्रीन जोन में शामिल हैं। ऑरेंज जोन में शामिल भोजपुर समेत 20 जिलों और ग्रीन जोन में शामिल मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में सोमवार से सैलून खुलने के साथ ही प्रतिबंधों में ढील मिलने की उम्मीद है। हालांकि रेड जोन में शामिल बक्सर समेमत पांच जिलों में सख्ती और बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन में स्पष्ट है कि चार मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में सैलून खोलने की अनुमति होगी। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की भी बिक्री कर सकेंगी। 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है। सूत्रों की माने तो रेड जोन में शामिल बिहार के मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया में लोगों को कोई छूट नहीं मिलेगी। वहीं सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही बिक्री होगी। इसके अलावा सैलून आदि भी नहीं खुलेंगे। वहीं ऑरेंज जोन में शामिल नालंदा, कैमूर, भोजपुर, समेत 20 जिलों में जारी प्रतिबंधों में कुछ ढील मिलेगी। ई-कॉमर्स कंपनियां भी इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री कर सकेंगी। साथ ही यहां सैलून की दुकानें भी खुली रहेंगी। वहीं ग्रीन जोन में शामिल शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण समेत 13 जिलों में भी कई ढील दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *