भाजपा विधायकों के कांग्रेस में जाने की बात अफवाह

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि भाजपा से विधायक कांग्रेस में जाने का दावा हवा हवाई है। सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचीं कैबिनेट मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है।
पत्रकारों ने पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के इस मामले में हाल में दिये एक बयान को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में रेखा ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अब वह अफवाहों की राजनीति कर रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के केदानाथ के दौरे से जनता में नया उत्साह आया है। यहां आने वाले यात्रियों में काफी वृद्धि हुई है। इसका विश्व स्तर पर सार्थक संकेत गया है। उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा के समय गुजरात के सीएम रहे मोदी ने यहां के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की पेशकश की थी, लेकिन तब सत्ता में बैठे दृष्टिहीन नेताओं ने इसको नकार दिया। लेकिन जब उनको मौका मिला है तो उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ केदारनाथ का पुनर्निर्माण में रुचि ली है। रेखा ने कहा कि उस दौर का यहां विडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नेता जूतों समेत मंदिर में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *