दो महिलाओं की हत्या से रुद्रपुर सहमा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
दो अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की जघन्य तरीके से हत्या होने से पूरा रुद्रपुर सहमा हुआ है। दोनों घटनाएं रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की है। क्षेत्र में महिला का शव टुकड़ों में काटने के बाद बोरे में बंद कर किराये के जिस मकान में रहती थी उसी में रख दिया। महिला के साथ रहने वाला युवक लापता है। वहीं एक महिला का शव एक गोदाम से सड़ी गली हालत में बरामद हुआ है।
पीलीभीत के पकड़िया निवासी रामप्रकाश का ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में मकान है। रविवार देर रात पुलिस को मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कमरे से बोरे में महिला का टुकड़ों में कटा शव मिला। पुलिस को लोगों ने बताया कि महिला करीब दो माह पहले ही यहां किराये पर रहने आयी थी। वह एक युवक के साथ यहां रह रही थी। महिला के साथ रहने वाला युवक लापता है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक ने ही महिला की हत्या की है और फरार हो गया है। वहीं ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर चार राजा कॉलोनी स्थित एक गोदाम से तेज बदबू आने की सूचना पर पहुंची पुलिस को रविवार देर रात वहां बेड के बॉक्स से महिला का शव मिला। महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका था। शव की शिनाख्त प्रिया बाला (27) पत्नी रमेश बाला के रूप में हुयी। पता चला कि रमेश का घर भी नजदीक है। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि रमेश कुछ दिन से घर पर नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *