मेंढक बचाने से लेकर गांव लौटो तक का दिया संदेश

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। टीएलआई
गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली समेत पूरे देश में जोश देखने को मिला। सड़कों पर तिरंगा के साथ भारत माता का जय का नारा लगाते लोग दिखे। देश की राजधानी दिल्ली में तो हर साल की तरह इस साल भी शानदार झांकियां देखने को मिली। इन झांकियों से संदेश भी दिया गया। गोवा ने मेंढक बचाने का आह्वान किया तो वहीं जम्मू कश्मीर ने गांवों लौटो का। गणतंत्र दिवस पर 22 झांकियों में से16 झांकियां विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की थी। जबकि छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से झांकियां थी।

71वें गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली में राजपथ पर रविवार को कई राज्यों और मंत्रालयों की 22 झांकियों से देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए गए।‘मेंढक बचाओ’ का संदेश गोवा ने दिया तो ‘गांव की ओर लौटो’ से विस्थापित कश्मीरियों को कश्मीर लौटने का जम्मू-कश्मीर ने संदेश दिया। ‘रानी की वाव’ को गुजरात ने झांकी के केन्द्र में रखा था। यूनेस्को ने 2014 में ‘रानी की वाव’ को विश्व धरोहर का दर्जा दिया था। इनके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य की झांकियां ने भी देश वासियों को संदेश दिए। उत्तर प्रदेश ने जहां काशी के संदेश को फैलाया तो वहीं राजस्थान की झांकी में जयपुर की सांस्कृतिक विरासत के साथ ही उसकी वास्तुशिल्प भव्यता को दिखाया गया। यही नहीं यूनेस्को विश्व धरोहर द्वारा 2019 में जयपुर को ‘वॉल्ड सिटी ऑफ जयपुर’ का दर्जा दिए जाने को भी दिखाया गया। मध्यप्रदेश की झांकी में दिखा जनजातीय संग्रहालय को दिखाया गया। गुरु नानव देव के 550वें प्रकाश पर्व के जश्न ने पंजाब की झांकी को खास बना दिया, जो इस बार उनकी थीम रही।


दिल्ली के अलावा सभी राज्यों की राजधानी में भी गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां स्काउट गाइड और एनसीसी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी वहीं जवानों ने अद्भुत करतब दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *