राष्ट्रगान का वीडियो अपलोड कर बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर डेढ़ करोड़ लोगों ने राष्ट्रगान का वीडियो अपलोड किया है। यह नया विश्व रिकार्ड है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी।

संस्कृति मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक साथ राष्ट्रगान गाने का आह्वान किया था। यह आह्वान किसी मंत्र की तरह समूचे भारत वासियों के मन मे समा गया और देखते ही देखते सबने मिलकर एक अपराजेय कीर्तिमान रच डाला। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्यक्रम रचा गया। इसमे देश का सभी हिस्सों से सभी वर्गों से लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चे, बुजुर्ग,युवा, महिलाएं मानो कोई किसी से पीछे नही रहना चाहता था। नामी गिरामी कलाकार, जाने माने विद्वान, बड़े से बड़े नेता, आला अफसर, जाबांज सिपाही, मशहूर खिलाड़ियों से लेकर किसान, मजदूर, दिव्यांग तक सभी ने बराबरी से इसमे भाग लिया और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से लेकर कच्छ तक सभी दिशाओं से जन गण मन के ही स्वर गूंज रहे हैं। भारत के बाहर रहने वाले देशवासियों ने भी इसमे उत्साह से हिस्सा लिया और दिखा दिया कि तन उनका भले ही दूसरे देश मे हो लेकिन मन तो उनका इसी भारत भूमि में रचा बसा है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को लेकर भारत सरकार ने राष्ट्रगान की एक वेबसाइट बनाई है, जहां लोगों को अपना वीडियो अपलोड करना है। इस वीडियो में ग्राहकों का राष्ट्रगान गाना होगा और उसे अपलोड करना होगा। राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने का ऑप्शन इस वेबसाइट पर ही है, आपको वेबसाइट की प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रगान गाना है, फिर इसके बाद इसे अपलोड करना होगा। बताया जा रहा है कि सरकार इन वीडियो का इस्तेमाल करेगी और इन्हें दिखाया भी जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *