दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्डतोड़ बारिश

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा राजधानी राज्य समाचार

नई दिल्ली। नीलू सिंह
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदल ली है। हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है, तो वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में सुबह नौ बजे ऐसा अंधेरा छाया, मानों जैसे अभी भी रात हो। सड़कों पर वाहन हेडलाइट्स जलाकर चलने लगे। मौसम का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी देखा जा रहा है। दिल्ली से चलने वालीं करीब 15 ट्रेनें लेट हैं।
सोमवार देर रात से बादल बरसने लगे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सुबह दिल्ली के सुभाषनगर और गुड़गांव में बारिश के साथ ओले भी पड़े। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़कों पर पानी भरा हुआ भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 11.5 डिग्री तक रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में काफी बदलाव हुए और कई क्षेत्रों में बादल घने हो गए जिसकी वजह से लोगों को दोपहर में लाइटें जलानी पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश कम हुई लेकिन आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा में नमी का स्तर 66 से 98 पर्सेंट तक रहा, वहीं तापमान 20 और 11 डिग्री रह सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इस हफ्ते अधिकतम तामपान भी 19 से 21 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *