रामायण सर्किट से जुड़ेंगे बिहार के तीर्थ

गया पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राष्ट्रीय

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार के तीर्थ स्थान रामायण सर्किट से जल्द ही जुड़ जाएंगे। इसके लिए तैयारियां जल्द शुरू करने का आश्वासन केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार को दिया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने राजगीर कन्वेंशन सेंटर के लिए भी ₹50 करोड़ अतिरिक्त देने पर सहमति जताई है।

जानकारी के अनुसार बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रामायण सर्किट से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री जल्द रामायण सर्किट की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। बिहार के मंत्री ने योजना से जुड़े प्रमाण-पत्र भेजने के लिए राज्य के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजगीर कन्वेंशन सेंटर के लिए अतिरिक्त 50 करोड़ रुपए देने पर भी अपनी सहमति दी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बिहार में चल रही अन्य केंद्रीय योजनाओं की लंबित राशियों का शीघ्र आवंटित करने की भी आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *