देहरादून में राहुल की रैली में गढ़वाल से पहुंचेंगे कांग्रेसी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून अनीता रावत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दून में 16 मार्च को प्रस्तावित रैली में गढ़वाल से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए जिम्मेदारी बांटी गई हैं।  कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेसी तैयारियों में जुटे हैं। टिहरी जिले से पांच हजार कांग्रेसी रैली में शामिल होंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। गुरुवार को पार्टी दफ्तर में जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि 16 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में चुनावी रैली कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली में टिहरी जिले के करीब 5000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कहा कि अध्यक्ष प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करेंगे। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ जनता को छला है। कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश की पांचों सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, सोबन सिंह नेगी, नरेन्द्र चंद रमोला, महादेव मैठाणी, साब सिंह सजवाण, आशा रावत जगदंबा रतूड़ी, राजेंद्र डोभाल, पुरुषोतम थलवाल, मस्ता राम डोभाल मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *