दुष्कर्म के बाद किशोरी से शादी का दबाव बनाने वाला बंदी

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
हल्द्वानी के मुखानी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के बाद किशोरी से जबरन शादी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बीते पांच माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने किशोरी के अश्लील वीडियो भी बनाए हैं। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी कर रहा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को लामाचौड़ से पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 पर एक नाबालिक लड़की की धार्मिक स्थल पर शादी कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर शादी जैसा माहौल था। दूल्हा-दुल्हन पक्ष से दस्तावेज मांगे तो पता चला कि दुल्हन 14 साल की है। पूछताछ में किशोरी के परिजनों ने बताया कि दूल्हा बना आरोपी संतोष (30) मूल निवासी सिरसा बरेली यूपी और हाल बिठौरिया नम्बर एक, बीते पांच माह से उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। उसने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बनाई है। इसके बाद उसने परिवार पर शादी का दबाव बनाया। इसी कारण वे यहां आए हैं। पुलिस के अनुसार किशोरी का परिवार भी मूल रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके परिजन हल्द्वानी में मजदूरी करते हैं। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *