प्रियंका गांधी की बड़ी रैली मुरादाबाद में करने की तैयारी

उत्तरप्रदेश लाइव मुरादाबाद राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी

मुरादाबाद में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली एक दिसंबर को होगी। दो दिन की मशक्कत के बाद रैली के लिए दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार के मैदान पर मुहर लगी है। बनारस, गोरखपुर की तर्ज पर बड़ी रैली की तैयारी में कांग्रेसी जुटे है। रैली में दस जिलों से कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रियंका रैली में दमखम दिखाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने मुरादाबाद जिले के सभी टिकट दावेदार व ब्लाक अघ्यक्षों के साथ बैठक भी की। सभी को वाहन व भारी भीड़ के साथ जुटने का लक्ष्य दिया गया है। बड़े मैदान में बाहरी जिलों से आने वालों को वाहन खड़े करने में परेशानी नहीं होगी।कांग्रेस में 32 साल के सियासी सन्नाटे को दूर करने की कोशिश है। मिशन 2022 में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुआई में कांग्रेस में माहौल अब पहले जैसा नहीं है। पूरब में बनारस व गोरखपुर के बाद अब कांग्रेस रणनीतिकारों का मुख्य फोकस वेस्ट यूपी पर है। सहारनपुर के बाद अब कांग्रेस की बड़ी रैली मुरादाबाद में होगी। मुरादाबाद प्रियंका की ससुराल होने से कांग्रेसी उत्साहित है। हालांकि मुरादाबाद में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उनका आना बुखार के चलते ऐन वक्त पर टल गया। पर इस बार रैली के लिए पहले से ही शीर्षस्तर की देखरेख में तैयारी हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मंगलवार को बुद्धि विहार सेक्टर के मैदान पहुंचे। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिले के प्रभारी चौ सुखराज सिंह के अलावा जिला व शहर अध्यक्ष भी रहे। जगह को रैली के लिए चुना है। इससे पहले कांग्रेसी दो दिनों से जगह को लेकर माथा पच्ची कर रहे थे। सोमवार को देर रात मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस सचिव के रैली स्थल को अंतिम रुप देने के बाद कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई।कांग्रेस सचिव व मुरादाबाद जोन के प्रभारी तौकीर आलम ने हिन्दुस्तान से कहा कि रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में मुरादाबाद व बरेली समेत दस जिलों के कार्यकर्ता आएंगे। आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए बड़ा मैदान रखा गया है। रैली की तैयारी में जुटे सचिव ने विस टिकट दावेदारों से भी मुलाकात कर भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने जिले के आठ ब्लाक अध्यक्षों के संग बैठक की। शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि रैली में शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

लखनऊ। राजेंद्र तिवारीमुरादाबाद में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली एक दिसंबर को होगी। दो दिन की मशक्कत के बाद रैली के लिए दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार के मैदान पर मुहर लगी है। बनारस, गोरखपुर की तर्ज पर बड़ी रैली की तैयारी में कांग्रेसी जुटे है। रैली में दस जिलों से कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रियंका रैली में दमखम दिखाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने मुरादाबाद जिले के सभी टिकट दावेदार व ब्लाक अघ्यक्षों के साथ बैठक भी की। सभी को वाहन व भारी भीड़ के साथ जुटने का लक्ष्य दिया गया है। बड़े मैदान में बाहरी जिलों से आने वालों को वाहन खड़े करने में परेशानी नहीं होगी।कांग्रेस में 32 साल के सियासी सन्नाटे को दूर करने की कोशिश है। मिशन 2022 में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुआई में कांग्रेस में माहौल अब पहले जैसा नहीं है। पूरब में बनारस व गोरखपुर के बाद अब कांग्रेस रणनीतिकारों का मुख्य फोकस वेस्ट यूपी पर है। सहारनपुर के बाद अब कांग्रेस की बड़ी रैली मुरादाबाद में होगी। मुरादाबाद प्रियंका की ससुराल होने से कांग्रेसी उत्साहित है। हालांकि मुरादाबाद में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उनका आना बुखार के चलते ऐन वक्त पर टल गया। पर इस बार रैली के लिए पहले से ही शीर्षस्तर की देखरेख में तैयारी हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मंगलवार को बुद्धि विहार सेक्टर के मैदान पहुंचे। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिले के प्रभारी चौ सुखराज सिंह के अलावा जिला व शहर अध्यक्ष भी रहे। जगह को रैली के लिए चुना है। इससे पहले कांग्रेसी दो दिनों से जगह को लेकर माथा पच्ची कर रहे थे। सोमवार को देर रात मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस सचिव के रैली स्थल को अंतिम रुप देने के बाद कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई।कांग्रेस सचिव व मुरादाबाद जोन के प्रभारी तौकीर आलम ने हिन्दुस्तान से कहा कि रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में मुरादाबाद व बरेली समेत दस जिलों के कार्यकर्ता आएंगे। आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए बड़ा मैदान रखा गया है। रैली की तैयारी में जुटे सचिव ने विस टिकट दावेदारों से भी मुलाकात कर भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने जिले के आठ ब्लाक अध्यक्षों के संग बैठक की। शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि रैली में शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *