पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

अंतरराष्ट्रीय

कराची।
पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। सूत्रों के मुताबिक रिहा कैदियों को भारी सुरक्षा के बीच कराची छावनी रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें लाहौर के लिए अल्लमा इकबाल एक्सप्रेस में चढ़ाया गया। लाहौर से उन्हें वाघा सीमा पर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के साथ संबंधों में आए तनाव के बीच पाकिस्तान ने सदभावना के तहत मछुआरों को रिहा किया है। बता दें कि पाक के जलक्षेत्र में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने को लेकर इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पाक के गैर लाभकारी समाज कल्याण संगठन ईधी फाउंडेशन द्वारा तोहफे एवं यात्रा का खर्च मुहैया किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह 360 भारतीय कैदियों को सदभावना के तहत इस माह चार चरणों में रिहा करेगा। इनमें से 355 मछुआरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *