पाक को अमेरिका से वित्तीय सहायता पूरी तरह बंद हो: हेली

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान का आतंकवादियों को शरण देने का एक लंबा इतिहास रहा है। जब तक पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करता है, अमेरिका को उसे एक डॉलर की भी मदद नहीं देनी चाहिए। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हेली ने पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता को फिलहाल प्रतिबंधित करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सरहाना की। हेली ने एक लेख में कहा कि जब अमेरिका किसी देश को सहायता मुहैया कराता है तब यह पूछना उचित है कि इसके बदले में अमेरिका को क्या मिलेगा। मगर, पाक ने इस मामले में नियमित रूप से कई मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी रुख का विरोध किया है। ‘फॉरेन एड शुड ओनली गो टू फ्रेंड’ शीर्षक वाले इस लेख में निक्की ने कहा, ‘2017 में पाक को एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता अमेरिका से मिली। इसमें से अधिकतर राशि पाकिस्तानी सेना के पास चली गई। आम लोगों की मदद के लिए सड़क, राजमार्ग और ऊर्जा परियोजनाओं पर इस वित्तीय मदद का बहुत कम हिस्सा खर्च हो पाया।’ हेली ने कहा कि अमेरिका से अरबों डॉलर की सहायता लेने के बावजूद पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कई महत्वपूर्ण मसलों पर ज्यादातर अमेरिकी रुख का विरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *