अब भाजपा में नहीं जाएगा कांग्रेस का कोई विधायक : हरीश रावत

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
रानीखेत पहुंचे कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रानीखेत सहित नए जिलों के लिए प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की बयार बह रही है। जनता एक बार फिर से कांग्रेस को बहुमत देकर सत्ता सौंपना चाह रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से इनकार किया और कहा कि अब कांग्रेस का कोई भी विधायक भाजपा में नहीं जा रहा है।
रविवार को रानीखेत पहुंचे रावत ने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पिछली बार नए जिलों पर काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस बार सत्ता में आने पर रानीखेत और पूर्व घोषित जिले ही नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार नये जिले भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस बहुमत से विजयी होने जा रही है। जनता परिवर्तन के तहत कांग्रेस को वोट देने का पूरा मन बना चुकी है। नये जिलों के लिए जनता को कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार करना होगा। इस मौके पर विधायक करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीरों की भी भूमि है। यहां के जांबाज सैनिकों ने देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। रावत नगर के घिंघारीखाल में कालका माता न्यावली वाली देवी राष्ट्रीय मंदिर समिति के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *