अब एप से जानिए कब करें कुंभ स्नान

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ राज्य लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। प्रिया सिंह

मौसम विभाग ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सुधार के लिए एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसके जरिए वह मौसम से जुड़ी हर घंटे की जानकारी आ सकेंगे। इतना ही नहीं मेले में अगले 3 दिनों के मौसम की जानकारी भी एप के माध्यम से हासिल की जा सकेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में कुंभ मेला मौसम सेवा ऐप को लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस ऐप को खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यह एप तापमान बारिश और हवा की रफ्तार के साथ ही मौसम में आद्रता का प्रतिशत भी बताएगा। इसकी वजह से कोई भी श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने से पहले मौसम की स्थिति जान सकता है।मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए विभाग ने करीब 10 किलोमीटर दायरे में 5 मौसम स्टेशन लगाए हैं। इनमें एक मोबाइल स्टेशन भी होगा, जो इन चारों के बीचो-बीच काम करेगा। हर्षवर्धन के मुताबिक मेला खत्म होने के बाद चार मौसम स्टेशन अस्थाई तौर पर शहर के लोगों के लिए काम करेंगे। मौसम स्टेशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय जी बी पंत विज्ञान संस्थान सैम हिग्गिनबॉटम विश्वविद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल में लगाए गए हैं। इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *