नॉर्वे की प्रधानमंत्री सोलबर्ग छोड़ेंगी पद, लेबर पार्टी प्रमुख संभालेंगे सत्ता

अंतरराष्ट्रीय

कोपेनहेगन।
नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने हुए संसदीय चुनाव में वामपंथी झुकाव वाले ब्लॉक के जीतने के बाद वह पद छोड़ देंगी। नॉर्वे की लेबर पार्टी के नेता जोनास गहर स्तोरी के इस सप्ताह के अंत में पदभार संभालने की उम्मीद है।
नॉर्वे की कंजर्वेटिव पार्टी की प्रमुख 60 वर्षीय सोलबर्ग चार साल के दो कार्यकाल के बाद सत्ता से बाहर हुई हैं। उनकी पार्टी देश में 13 सितंबर के चुनाव में नौ सीटों पर हार गई थी। वह एक कार्यवाहक नेता के रूप में तब तक पद पर बनी रहेंगी, जब तक गहर स्तोरी दो-दलीय गठबंधन के लिए गुरुवार को एक नया मंत्रिमंडल पेश नहीं करते। सोलबर्ग ने देश के सम्राट हेराल्ड को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि आठ साल एक लंबा समय होता है। नॉर्वे में निवर्तमान प्रधानमंत्री केवल तब पद छोड़ने की घोषणा करता है जब कोई अन्य पार्टी का नेता एक नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए तैयार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *