पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में नौ चीनी इंजीनियरों की मौत

अंतरराष्ट्रीय

इस्लामाबाद।
पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हले में नौ चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई। ग्वादर शहर में शुक्रवार शाम को हमला उस समय हुआ जब एक वाहन चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहा था। वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में दो बच्चों की भी मौत हो गई। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि हमला शाम सात बजे ग्वादर की ईस्ट बे रोड पर हुआ। इसमें नौ चीनी इंजीनियरों के अलावा दो बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ग्वादर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत का हिस्सा है। चीन ने अपनी महत्वाकांक्षी पाक-चीन आर्थिक गलियारा परियोजना के तहत ग्वादर में बन रहे बंदरगाह में बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है। इससे पहले, आतंकियों ने अगस्त की शुरुआत में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस पर हमला किया था, जिसमें नौ चीनी कर्मचारियों और दो पाकिस्तानी जवानों सहित 14 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *