पर्यटकों से पैक हुआ नैनीताल

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत
नैनीताल अब शुक्रवार से ही नैनीताल शनिवार व रविवार के लिए पूरी तरह पर्यटकों से पैक हो गया है। शहर में करीब बीस हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यातायात समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कार्य योजना शुरू कर दी है।
सरोवर नगरी में प्रत्येक वीकेंड पर्यटकों की खासी संख्या दर्ज की जा रही है। लेकिन इस बीच नवरात्रि के दौरान अवकाश तथा वीकेंड एक साथ पड़ने पर पर्यटकों की आमद में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो शनिवार व रविवार दो दिन के लिए नैनीताल समेत आसपास के अधिकांश होटल एडवांस बुकिंग के तहत फुल हो गए हैं।

हालांकि नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया है। इस बीच विभिन्न स्थानों से पहुंचने वाले पर्यटक नैनीताल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा होने पर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। भीड़ बढ़ने की आशंका पर पुलिस ने शहर के मुहाने यानी कालाढूंगी मार्ग में नारायण नगर तथा हल्द्वानी मार्ग में रूसी बाइपास पर पर्यटकों के वाहन पार्क करने का इंतजाम कर दिया है। शहर में भीड़ बढ़ने पर यहां से शटल सेवा प्रभावी की जाएगी। नैनीताल से रवानगी के आधार पर ही पर्यटकों को शहर में पुन: प्रवेश दिया जाएगा। इस बीच करीब चार हजार वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया। जबकि एक हजार से अधिक वाहनों को शहर से बाहर पार्क किया गया। जहां से शटल सेवा प्रभावी रही। नैनीताल में भीड़ बढ़ने पर नैनीताल शहर के अलावा आसपास के अन्य पर्यटक स्थल भी सैलानियों से गुलजार रहे। इस बीच यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में एकाएक इजाफा देखा गया। भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, गागर, सातताल, नोकुचियाताल आदि पर्यटन स्थानों पर भी काफी पर्यटक पहुंचे हैं। भीमताल, भवाली में शुक्रवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *