बिहार में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शवों को जलाया

गया पटना बिहार लाइव भागलपुर राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

गया में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या के बाद दोनों के शव जला देने की शर्मनाक घटना सामने आई है।  हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव को नदी किनारे जलाया जा रहा था तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों की हड्डी और जले मांस के टुकड़े बरामद किए और डीएनए जांच के लिए भेज दिया।आरोप है कि लड़की के पिता ने वारदात को अंजाम दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी और दोनों ने विवाह कर लिया था। इसके बाद लड़की के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया तब वह कुछ दिन पहले जेल से निकला था। इस संबंध में गांव में पंचायत हुई थी, लेकिन दोनों अलग रहने को तैयार नहीं हुए। दोनों की जाति अलग होने के कारण लड़की के पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। नाराज लड़की के पिता ने अपने भाई के साथ युवक की हत्या करने का प्लान बनाया। दोनों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों को डर था कि लड़की पुलिस को प्रेमी की हत्या के बार में बता सकती है। इसके चलते उसकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को टुकड़ों में काटा गया फिर पेट्रोल डाल जला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *