विधायक केराकत के प्रयास से जल्द बनेगा एमआरएफ सेंटर

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

जौनपुर। आशीष राय

मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के लिए चार निकायों में काम जोरों से चल रहा है। जल्द ही सेंटर तैयार हो जाएगा। वहीं केराकत नगर पंचायत के हुरहुरी गांव में भी जमीन चिन्हित कर ली गई है। बजट भी आ गया है, टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का काम जल्द शुरू हो जाए इसके लिए केराकत विधायक दिनेश चौधरी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तीन निकायों में कूड़ों की समस्या से निजात दिलाने के लिए एमआरएफ सेंट स्थापित होना है। तीन निकायों में बजट व भूमि दोनों की व्यवस्था तो है लेकिन टेंडर की प्रक्रिया के चलते अटका हुआ है। इसमें केराकत नगर पंचायत के हुरहुरी गांव में जमीन चिन्हित कर ली गयी है। बजट भी आ गया है, टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है। उधर मड़ियाहूं नगर पंचायत प्लांट के लिए अड़हनपुर में दो एकड़ सरकारी जमीन अधिग्रहित की गयी है। सरकारी अभिलेख में नाम अंकित करने की प्रक्रिया चल रही। जफराबाद नगर पंचायत के समोपुर में 12 बिस्वा जमीन चिन्हित कर ली गयी है। 33.67 लाख रुपए का बजट पास हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
मुंगराबादशाहपुर के उकनी में 6 एकड़ भूमि खरीदी गई है। 39 लाख की लागत का अनुमानित प्रस्ताव है। जिसमें से 33 लाख 67 हजार रुपए शासन से पालिका खाते में आ गया है। आगे कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही। खेतासराय नगर पंचायत भूमि उपलब्ध हो गई है। 34 लाख का बजट भी आ गया है। जल्द ही एक दो दिनों में काम शुरू हो जाएगा। बदलापुर नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर के लिए कस्बा स्थित फोरलेन बाईपास के बगल कार्य चल रहा है। शासन से 29 लाख 45 हजार 357 लाख रुपया स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य 15 दिनों से चल रहा है। मछलीशहर नगरपंचायत के जमालपुर में भूमि चिन्हित कर ली गयी है। 39 लाख 94 हजार का प्रस्ताव शाशन को भेजा गया था। इसमें 33 लाख 67 हजार रुपए नगर पंचायत के खाते में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *