तीरथ के लिए सांसद भगत दा ने मांगा समर्थन

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

रामनगर/हल्द्वानी। अनीता रावत

पौड़ी लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के पक्ष में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने एक जनसभा को संबोधित किया। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा ही देश में विकास और रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है

विश्व में भारत को अलग पहचान दिलाने की।इसके बाद भाजपा सांसद ने अरविंद गुसाईं के कार्यालय में बैठक की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट बढ़ाने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर अरविंद गुसाईं ने कहा कि क्षेत्र में हर हर घर में जाकर पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के लिए समर्थन मांगा जाएगा। साथ में रामनगर के लोकप्रिय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका रामनगर के पूर्व चेयरमैन हरीलाल चौधरी के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं संकल्प लिया कि भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को अधिक से अधिक वोट से विजयी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *