सोनभद्र में उत्साह के साथ मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में आजादी के अमृत महोत्सव पर शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशन में बुधवार को विभिन्न मंदिरों में महर्षि बाल्मीकि जयंती पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनायी गयी। इस दौरान महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर बाल्मीकि रामाण पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
महर्षि बाल्मीकी जयंती बुधवार को श्रीराम जानकी मंदिर नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत-चुर्क-घुरमा, नगर पंचायत-घोरावल, नगर पंचायत-चोपन, नगर पंचायत-ओबरा आदि नगर पंचायतों के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गईि। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ महर्षि बाल्मीकि जयंती मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभ्यता और संस्कृति में है कि यह अपने महापुरूषों की जयंती मनाया करती है। जयन्ती कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह रहे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रदीप गिरि, घोरावल ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, चुर्क-घुरमा ईओ सुनील कुमार, चोपन ईओ महेन्द्र कुमार सिंह, ओबरा ईओ अमित कुमार सिंह, दुद्धी ईओ भारत सिंह आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वहीं राबर्ट्सगंज नगर स्थित राजा शारदा इंटरमीडिएट कालेज परिसर में बुधवार को श्रीमहर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के महत्वपूर्ण धर्मग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती आज मनाई जा रही है। इस मौके पर सुनील कुमार रावत, सुरेशचंद कनौजिया, अखिलेश, अखिलेश कश्यप, राहुल, अाकाश रावत, आलोक रावत, विनय कुमार, अखिलेश रावत, सुनील, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *