सोनभद्र में नाबालिग आदिवासी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र (बभनी)। चंद्रशेखर पांडेय
यूपी के सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ युवक को छेड़खानी करना महंगा पड़ा। लड़की के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के निवासी राहुल यादव एक गांव के नाबालिग लड़की के साथ कुछ महीनों से तंग कर रहा था। परिजनों के लाख मना करने के बाद भी लडके ने नही माना।लडके के परेशान होकर माता-पिता ने अपनी बेटी को नानी के घर भेंज दिया। इसके बाद भी लडके ने लड़की से मिलने का दुस्साहस किया। हद तो तब हो गई जब सोमवार को रात में लडका उसके नानी के घर लड़की से मिलने चला गया। परिजनों ने उसे पकड़ कर लिया लेकिन वहां से भाग निकला।मंगलवार को सुबह लड़की की मां ने बभनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी करना, जान से मारने की धमकी देना तथा एससी एसटी एक्ट व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी को बभनी के डुभा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *