अमृत महोत्सव पर मंत्रियों ने भी चलाई साइकिल

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय
आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और किरेन रिजिजू ने शनिवार को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से अकबर रोड तक साइकिल चलाई।
स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव अभियान के तहत 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ‘पैडल फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई अन्य साइकिल चालक भी शामिल हुए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘पैडल फॉर हेल्थ’ से आपका स्वास्थ्य बनता है और नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो देश का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। हम आजादी का 75वां साल मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर आज 75 शहरों में साइकिलिंग की शुरुआत हुई है।’ उन्होने ट्वीट कर कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना का समर्थन करने और आजादी का अमृत महोत्सव को एक सार्वजनिक जागरण के रूप में मनाने के लिए अनुराग ठाकुर और किरन रिजिजू के साथ पैडल फॉर हेल्थ अभियान शुरू किया। यह अभियान देश में साइकिल चलाने को बढ़ावा देने और भारत को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करेगा।’
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर ‘पैडल फॉर हेल्थ’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साइकिल चलाना जीवन का एक तरीका है और पिछले कुछ वर्षों में साइकिल चलाने के बारे में जागरूकता बढ़ी है। रिजिजू ने कहा कि हमें अपने जीवन में शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए, यह एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *