भाजपा को 2022 में जिताएं, हम नंबर वन यूपी बनाएंगे : शाह

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
यूपी में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम यूपी को नंबर वन राज्य बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य तय करते हुए लोगों से अपील की है कि भाजपा को 2022 में जिताएं तो हमें इसे नंबर एक प्रदेश बना देंगे। वहीं सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो किया। अयोध्या विवाद का भी निपटारा हुआ। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लगा और मेहनत की तो दूसरी बार केंद्र में आई और 2017 में यूपी में आई। अवध प्रांत हमारे लिए हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या भी यहीं आता है। आज जब गृहमंत्री का आगमन यहां हुआ है तो यहां के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। पूरी दुनिया अयोध्या के दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखेगी, इससे पहले वहां एक संपर्क कार्यकर्म भी होगा।


सदस्तय अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं यहां भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत कराने आया हूं। आज मैं यहां आया हूं तो आपको जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है। भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राधमोहन सिंह, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, अनुराग ठाकुर ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *