मुजफ्फरपुर गृह कांड की पीड़ित चार लड़कियां गायब

पटना बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार के मोकामा में एक बालिका आवासगृह से शुक्रवार रात सात लड़कियां गायब हो गईं हैं। इनमें से चार मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह की बताई जा रही हैं। जिन्हें यौन उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद मोकामा स्थानांतरित किया गया था।  बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि मोकामा स्थित स्वयंसेवी संस्था-नाजरथ सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे बालिका आवासगृह से सात लड़कियां फरार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आवासगृह संचालक के मुताबिक लड़कियां आवासगृह के बाथरूम का ग्रिल काटकर भागी हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आवासगृह पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका आवासगृह में लड़कियों के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बाद इन  लड़कियों को राज्य के अन्य बालिका आवासगृहों में स्थानांतरित कर दिया गया था। गौरतलब है कि सरकार द्वारा मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा किए गए सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर स्थित बालिका आवास गृह में लड़कियों के यौन शोषण का मामला जून 2018 में सामने आया था। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की चश्मदीद रही एक पहले ही लापता हो चुकी है और अबतक उसकी तलाश नहीं की जा सकी है। सूत्रों के मुताबिक मधुबनी जिले के आश्रयगृह से 13 वर्षीय लड़की 3 अगस्त 2018 को लापता हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *