कोसी पुर्नजनन अभियान को नेशनल वाटर अवार्ड-2018

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नेशनल वाटर अवार्ड-2018 के लिए जनपद अल्मोड़ा के कोसी पुर्नजनन अभियान को प्रथम स्थान के लिए चुना गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण/संवर्धन के लिए किये गए प्रयासों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिला (उत्तर जोन) हेतु प्रथम स्थान के लिए चुना गया है। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की ओर से नई दिल्ली में नेशनल वाटर अवार्ड- 2018 दिया गया, जिसमें आयुक्त कुमाऊं मण्डल राजीव रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित एवं एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि जुलाई 2018 कोसी पुर्नजनन अभियान के अन्तर्गत कोसी कैंचमेंट एरिया से जुडे स्थानों पर एक घन्टे के भीतर 1 लाख 67 हजार 755 पौधों का रोपण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृृत्व में किया गया था। जिसे लिम्का बुक आॅफ रिर्काेड में भी दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *