केराकत विधायक ने खड़ंजा मार्ग को पिच बनवाने का दिया आश्वासन

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

केराकत। आशीष राय

भौरा से अकबरपुर मार्ग खस्ताहाल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खड़ंजा उखड़ने से आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। यही नहीं हादसों का डर भी बना रहता है। इस संबंध में संबंधित जिम्मेदारों को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं इस सड़क का नाम ग्रामीण आरएसएस कार्यकर्ता स्व जितेंद्र सिंह के नाम पर करने की मांग भी कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भौरा से अकबरपुर जाने वाली सड़क अपेक्षाकृत खराब हो गई है। खंड़जा वाली सड़क होने के कारण लोगों को आए दिन दिक्कत भी होती है। दो किमी लंबी इस मार्ग को पिच कराने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। वहीं इस मार्ग का नाम स्व. जितेंद्र सिंह के नाम पर रखने की भी ग्रामीण मांग कर रहे थे। बता दें कि पिछले दिनों आरएसएस में जिला सेवा प्रमुख रहे जितेन्द्र सिंह का प्रयागराज में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। स्व. जितेंद्र सिंह के परिजनों को ढाढंस बंधाने के लिए केराकत विधायक दिनेश चौधरी गुरुवार को उनके गांव गए थे। विधायक ने जिला सेवा प्रमुख स्व जितेन्द्र सिंह के घर पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग के बारे में विधायक दिनेश चौधरी को अवगत कराया। बताया गया कि भौरा से अकबरपुर गांव की ओर जाने वाला मार्ग वर्तमान में खड़ंजा है, जिससे काफी दिक्कत होती है। विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने भौरा से अकबरपुर को जाने वाली करीब दो किलोमीटर लम्बे इस मार्ग को पिच करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मार्ग का नाम स्व. जितेन्द्र सिंह के नाम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पथरू सिंह दादा, अभिमन्यू सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, विवेक सिंह एडवोकेट, भोले कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *