केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत
पवित्र भैया दूज के पर्व के मौके पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। वैदिक मंत्रोचार और विधि विधान के साथ सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भगवान की डोली ने धाम से ओंकारेश्वर ऊखीमठ को प्रस्थान किया। डोली रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंची।
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह 6 बजे से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान की समाधि पूजा की। करीब दो घंटे की पूजा के बाद मंदिर के गर्भ गृह को बंद किया गया। ठीक 8 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया गया। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह मूर्ति को ओंकारेश्वर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कराया गया। बम बम भोले के जयघोषों के साथ भक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों से होते हुए देर सांय डोली को रामपुर पहुंचाया गया। यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को डोली गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। जबकि सोमवार को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ मंदिर में विराजमान होगी। यहां भगवान की छह महीने शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होते समय उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य निवास पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड सदस्य आशुतोष डिमरी, आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, जिलाधिकारी मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, जल विद्युत निगम डीजी केके बिष्ट, अनुराग बिष्ट, देवानंद गैरोला, केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, योगेंद्र सिंह, शिव सिंह रावत, सहायक अभियंता गिरीश देवली, पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रभारी लेखाअधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन पर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम गुरूमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, चारधाम विकास परिषद पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाई आदि ने बधाई दी। कहा कि कोरोना काल के बावजूद यात्रा सफलता पूर्वक संपंन हुई। इधर, मुख्य सचिव डा. एसएस संधू, सचिव तीर्थाटन हरिचंद सेमवाल, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, डीआईजी अशोक कुमार, आपदा सचिव एसए मुरुगेशन, आपदा निदेशक डा. पीयूश रौतेला ने केदारनाथ सहित चारों धामों में यात्रा ब्यवस्था से जुड़े जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों, चिकित्सा, पुलिस प्रशासन को यात्रा समापन पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *