कल्याण सिंह हमेशा गुड गवर्नेंस के लिए याद किये जाएंगे : मनोज सिन्हा

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
उत्तरप्रदेश में जब भी गुड गवर्नेंस की बात होगी कल्याण सिंह को याद किया जाएगा। यह बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोनभद्र में कहीं। मनोज सिन्हा अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कही।


रविवार को सोनभद्र में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में वे कल्याण सिंह के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि यूपी में गुड गवर्नेंस जे लिए कल्याण सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों ने महबूब के बयान को लेकर भी सवाल किया। हालांकि मनोज सिन्हा महबूबा मुफ्ती के सवाल पर बचते नजर आए और उन्होंने महबूबा मुफ्ती से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *