एंटवर्प। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप के अपने मौजूदा दौरे में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद लालथंतलुआंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वें मिनट) ने गोल किए। बेल्जियम के लिए मैरी गोएंस (37वें मिनट) और मार्टे मैरी (40वें मिनट) ने गोल किए। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा कायम रखा। तीसरे क्वार्टर में लालथंतलुआंगी के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से अपनी बढ़त मजबूत की। बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में तीन में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। उसकी तरफ से मैरी गोएंस ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर जबकि मार्टे मैरी ने मैदानी गोल किया। खेल खत्म होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा।
