उत्तराखंड में जियो कंपनी के 52 लाख के उपकरण गायब

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत
रिलायंस जियो कंपनी की सर्विस देने के लिए अधिकृत ठेकेदार के कर्मचारी पर 52 लाख रुपये के उपकरण लेकर गायब करने का आरोप है। ठेकेदार ने भुगतान के लिए आवेदन किया तो उन्हें इसका पता चला। राजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर गैप टेली सर्विसेज कंपनी के सीईओ आशुतोष राणा ने तहरीर दी। कहा कि उनकी कंपनी को रिलायंस जियो के काम का ठेका वर्ष 2018 में मिला था। उन्होंने काम में मदद के लिए अंकुर कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी पुष्कर नगर, अमरोहा को रखा। इसका काम जियो के गोदाम से जरूरी उपकरण उनके माजरा स्थित गोदाम में लाकर रखने का था। उन्होंने कहा कि सारा सामान उन्होंने जियो के सेलाकुई स्थिति गोदाम से मंगवाया। 2021 में उन्होंने आवंटित काम पूरा करने के बाद बिल भुगतान के लिए कंपनी को भेजे। इस दौरान पता लगा कि उनकी कंपनी ने जियो के आईटी पार्क स्थित गोदाम से भी उपकरण लिए। जिनकी कुल कीमत 52 लाख रुपये बताई गई। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने इसका उपयोग नहीं किया। इस दौरान जांच कराई गई। जिसमें पता लगा कि उनके कर्मचारी अंकुर ने जियो गोदम से सामान लेकर गायब किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तहरीर में आईटी पार्क स्थित गोदाम से जुड़े दो कर्मचारियों के इसमें शामिल होने का शक जताया गया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *