आईटीबीपी की अपर्णा ने दक्षिणी ध्रुव पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड लाइव देहरादून मुख्य समाचार लखनऊ

देहरादून।

उत्तराखंड की सैन्य अधिकारी ने देश विदेश में राज्य नाम ऊंचा किया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार परिसर में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अपर्णा कुमार ने रविवार को दक्षिणी धुव फतह किया। 35 किलोग्राम वजन लेकर बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचते हुए ये कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम किया। अपर्णा ने रविवार को सुबह पांच बजे दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया।
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस अर्पणा ने चार जनवरी को अंटार्कटिका में केंद्रीय बेस कैंप से अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान दस सदस्यीय दल उनके साथ था। जिसमें दो गाइड भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान उन्हें विषम परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा। माइनस 40 डिग्री तापमान में हर दिन 20-25 किमी का सफर किया। जो कि आसान नहीं था। यही वजह रही कि दक्षिणी ध्रुव तक सफलतापूर्वक पहुंचने वाली वह देश की पहली वर्दीधारी बन गई हैं। बता दें, अपर्णा कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं। अपर्णा इससे पहले अंटार्कटिका और किलिमंजारो के ऊंचे-ऊंचे पर्वतों पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। इस साल जुलाई में वह अमेरिका के देनाली पर्वत की चढ़ाई करेंगी। उनके पति 2002 बैच के आईएएस अफसर संजय कुमार इस समय उत्तर प्रदेश में नगर विकास सचिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *