अब गैरसैण तक पहुंचेगी भारतीय रेल

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत


उत्तराखंड को रेल लाइन से जोड़ने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब कुमाऊं से गैरसैण को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। रेल मंत्रालय ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की पहल पर इस रेल परियोजना के सर्वे को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के सांस्कृतिक, राजनैतिक और सामाजिक चेतना केंद्र गैरसैंण तक रेलवे लाइन पहुंचाने का सपना साकार होता नजर आ रहा है।
करीब 155 किलोमीटर लंबाई की टनकपुर-बागेश्वर और इतनी ही लंबाई की बागेश्वर वाया गैरसैण कर्ण प्रयाग रेल परियोजना बनने से देहरादून से टनकपुर तक लगभग पूरा उत्तराखंड रेल सेवा से जुड़ जाएगा, जो कि उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
जानकारी के अनुसार इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर परियोजना के निर्माण के लिए सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण का उद्देश्य कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल को रेल नेटवर्क से जोड़ना भी है।
जानकारों के अनुसार सड़क और रेल नेटवर्क से जुड़ने के बाद उत्तराखंड में विकास का पहिया तेजी से घूमने लगेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा पर्यटन कारोबार को मिलेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से प्रदेश की आर्थिक स्थिति संपन्न होगी। सैलानी भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही दुर्गम इलाकों में रेल सेवा से सामग्री पहुंचाने में आसानी होगी और व्यापार के साथ ही व्यापारियों को भी इसका फायदा होगा। साथ ही चीन से लगी सीमा पर भी लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *