भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर दिया बड़ा झटका

दिल्ली दिल्ली लाइव देश नोएडा मुख्य समाचार राजधानी राज्य

नई दिल्ली। नीलू सिंह

भारत ने पाकिस्तान से आयात होने वाली वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी तत्काल प्रभाव से 200 फीसदी तक बढ़ा दी है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान से आयतित होने वाली दो प्रमुख वस्तुएं फल और सीमेंट हैं। अभी तक फलों पर 30-50 फीसदी और सीमेेंट पर 7.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगता था। पुलवामा में गुरुवार को हुए फियादीन हमले में 40 जवान शहीद हुए। हमले के बाद शुक्रवार को कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक हुई थी। इसमें एमएफएन वापस लेने का फैसला लिया गया था। इसके बाद से भारत पर पाकिस्तान से आयात होने वाली वस्तुओं पर किसी भी सीमा तक शुल्क बढ़ाने का अधिकार था।
मोस्ट फेवर्ड नेशन यानी सबसे ज्यादा तरजीही वाला देश। विश्­व व्­यापार संगठन और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों के आधार पर व्यापार में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया जाता है। जिस देश को यह यह दर्जा मिलता है, उसे आश्वासन रहता है कि उसे कारोबार में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। भारत ने 1996 में पाकिस्­तान को मोस्­ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। 2016 में सिंधु जल समझौता खत्म करने के समय और उड़ी हमले के बाद भी भारत ने पाक से एमएफएन का दर्जा वापस लेने के संकेत दिए थे। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने इसे जारी रखा था। पाक ने कभी भी भारत को एमएफएन का दर्जा नहीं दिया।
डब्ल्यूटीओ के अनुच्छेद 21 बी के तहत कोई भी देश किसी देश को दिया एमएफएन का दर्जा तब वापस ले सकता है, जब उन दोनों के बीच सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर विवाद हो। हालांकि नियम के मुताबिक, किसी भी देश से एमएफएन का दर्जा वापस लेने के लिए सारी शर्तें पूरी करनी होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *