तो हरियाणवी डांसर सपना को कांग्रेस नहीं भाजपा है पसंद

अभी अभी देश मुख्य समाचार राज्य

अर्पणा पांडेय

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रहीं है। इसका खुलासा भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्य्क्ष मनोज तिवारी के साथ फोटो मीडिया में आने के बाद हुआ। वहीं इस बात को बल तब मिली जब सपना ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया। हालांकि अब मनोज तिवारी ने भी मुलाकात की पुष्टि कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर चुकीं सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों तेज हो गई हैं। सपना चौधरी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी से रविवार को मुलाकात की है। यह मुलाकात तिवारी के घर पर ही हुई। मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं या आगे होंगी के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आने वाला समय बताएगा। उन्होंने कहा कि सपना के संपर्क में हूं, दो- तीन दिन में कोई खबर आ सकती है।

उधर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *