गुंजन पटेल बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगठन

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

गुंजन पटेल को बिहार युवा कांग्रेस (युकां) का अध्यक्ष बनाया गया है। युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव ने गुंजन पटेल की नियुक्ति पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं, दौलत इमाम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश युकां प्रभारी अमित यादव ने नियुक्ति का एलान किया।

बता दें कि प्रदेश युकां के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सितंबर, 2018 में हुआ था। इसमें गुंजन पटेल को 8,262 मत मिले थे। खबर है कि संगठन के ही कुछ लोगों ने पार्टी संविधान के नियमों का हवाला देते हुए इस पर सवाल खड़े किए थे। तब उन्हें अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया था और उपाध्यक्ष बना दिया गया था। अब उपाध्यक्ष पद पर मंजीत आनंद साहू और कुमार रोहित उर्फ रिशू रहेंगे। गरीब दास, मो. मुदस्सीर शम्स, राजबाला रश्मि को महासचिव व मजनू हैदर को कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बने रहने की स्वीकृति प्रदान की गई है। गुंजन पटेल को अध्यक्ष घोषित करने में देरी पर अमित यादव ने कहा कि संगठन वक्त के हिसाब से निर्णय लेता है। कहा कि अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति का किसी पद पर रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *