जनता को कष्ट देने का रिकॉर्ड बना रही है सरकार : प्रियंका

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। टीएलआई
कांग्रेस ने एक बार ईंधन की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को टैक्स डकैती करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार जनता को कष्ट देने के लिए नए रिकॉर्ड बना रही है। हालांकि, चुनाव में कुछ राहत मिल जाती है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल दामों पर टैक्स की लूट बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हो तो थोड़ी रोक लगे। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग टैक्स एक्सटॉर्शन का भी इस्तेमाल किया है। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
पार्टी महासचिव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के लिए रिकॉर्ड बनाए हैं। एक रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी। मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रही। इसके साथ मोदी सरकार में पेट्रोल की कीमतें एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ीं है। पार्टी ने इसे अच्छे दिन बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रियंका गांधी की तरफ से साझा की गई मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे अच्छे दिन करार दिया है। दरअसल, रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे देश भर में पेट्रोल पंप पर ईंधन की दरें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *