प्रेमी की उम्र कम होने पर प्रेमिका ने उसके पिता से रचायी शादी

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार में प्रेम, अपहरण, विवाह का अनोखा मामला सामने आया है। समस्तीपुर जिले में एक प्रेमिका ने प्रेमी की उम्र कम होने पर उसके पिता से ही शादी रचा ली। हालांकि इसमें उसके प्रेमी की रजामन्दी थी। यह खुलासा लड़की ने अपने अपहरण कांड के आईओ अवधेश कुमार यादव के समक्ष किया।

समस्तीपुर के एएसपी विजय कुमार ने बताया कि हलई ओपी क्षेत्र के लरूआ निवासी वीरेन्द्र सिंह ने अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी 6 सितम्बर 2018 को हलई ओपी में दर्ज करायी थी। मामले में वीरेन्द्र ने अपने पड़ोसी सत्यनारायण सिंह, उनकी पत्नी एवं दो पुत्र क्रमश: हरिओम कुमार व मौसम कुमार को नामजद किया था। शनिवार को पुलिस द्वारा पति के साथ लड़की की बरामदगी के बाद मामले का पूरा खुलासा हो गया। लड़की ने पूछताछ में बताया कि पटोरी में पढ़ाई के दौरान जिस लड़के से प्रेम हुआ उसकी उम्र उससे कम होने के कारण विद्यापतिधाम में शादी करने के समय लड़के की सहमति से विधुर जीवन जी रहे लड़के के पिता से शादी कर ली। पकड़ी गई लड़की व उसके पति को कोर्ट भेज दिया गया है। वहीं हलई ओपी के सहायक अवर निरीक्षक सह अनुसंधान पदाधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि जब लड़की से पूछा कि अपने से दोगुने उम्र के व्यक्ति से क्यों शादी की तो लड़की ने ये खुलास किया। एएसपी विजय कुमार ने बताया कि मामले का खुलासा हो गया है। लड़की बरामदगी से स्पष्ट हो गया है कि जेल में बंद हरिओम कुमार निर्दोष है। कोर्ट से आग्रह करेंगे की हरिओम को रिहा किया जाए। इसमें अब लड़की, उसके पति व पिता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों ने पुलिस से साक्ष्य छुपाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *