लोकसभा चुनाव जीतने को गंगा की शरण में पहुंचे

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून अनीता रावत।

महानगर कांग्रेस और ब्लॉक के पदाधिकारियों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को और मजबूत कर सत्ता वापसी कराई जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव को भी जीतने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका के राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने नोटबंदी को गलत बताया और कहा कि इससे देश का व्यापार चौपट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *