एक ही संस्था से पढ़कर निकले गांधी, पटेल, नेहरू और जिन्ना : अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को माधौगंज में कहा कि भाजपा के लोग वाकई पटेल जी को मानते हैं तो तीनों कृषि कानून रद्द करें। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष ने सभी रियासतों को एक साथ लाने का काम किया। एक भारत बनाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने माधौगंज पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि लौहपुरुष का सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था से पढ़कर निकले। बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलायी। यह भी कहा कि आजादी के लिए हर तरह का संघर्ष किया। भाजपा के लोग वाकई पटेल जी को मानते हैं तो तीनों कृषि कानून रद करें। इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल में अपने शिलान्यास किए हुए एक भी काम का उद्घाटन नहीं कर पाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने सभी रियासतों को एक साथ लाने का काम किया। एक भारत बनाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को जाता है। बोले, तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो किसान अपनी मर्जी की खेती नहीं कर पाएंगे, खेती पर भी पूरा कंट्रोल उद्योगपतियों के हाथ में आ जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आज किसान दुःखी है और जब तक किसान खुश नहीं है देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। यही किसान भाजपा का सफाया कर देगा। बाबा से कह दिया है कि सीएम आवास से जाले व धुंए के धब्बे हटा दो क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो किसान अपनी मर्जी की खेती नहीं कर पाएंगे, खेती पर भी पूरा कंट्रोल उद्योगपतियों के हाथ में आ जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आज किसान दुःखी है औऱ जब तक किसान खुश नहीं है देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता। अखिलेश ने कहा कि यही किसान भाजपा का सफाया कर देगा। पूर्व मुख्यमंत्री बोले, बाबा से कह दिया है कि सीएम आवास से जाले व धुंए के धब्बे हटा दो क्योंकि सपा सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि यह सरकार साढ़े चार साल में भी अपने शिलान्यास किए हुए किसी काम का उद्घाटन नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *